Connect with us

Hi, what are you looking for?

समाचार

हडको क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून को हिन्दी में उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रथम पुरस्कार

hudco hindi

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2) राजभाषा विभाग, ओएनजीसी देहरादून की वर्ष 2023-24 की प्रथम छमाही बैठक शुक्रवार को देहरादून के होटल एलपी विलास में आयोजित की गई। इस छमाही बैठक में सदस्य सचिव (नराकास), राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में हडको क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून को हिन्दी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों हेतु “प्रथम पुरस्कार” (शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र) से सम्मानित किया गया! इस अवसर पर हडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव, संयुक्त महाप्रबंधक (वित्त)/ नोडल अधिकारी (रा.भा.) अशोक कुमार लालवानी तथा प्रबंधक (आईटी) )/ नोडल सहायक (रा.भा.) बलराम सिंह चौहान ने पुरस्कार ग्रहण किया।

इस बैठक में आरएस नारायणी, अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) एवं राम राज द्विवेदी, सदस्य सचिव नराकास, भारत सरकार, ओएनजीसी राजभाषा विभाग, छबिल कुमार मेहेर, उप निदेशक (कार्यान्वयन) राजभाषा विभाग, भारत सरकार, गाजियाबाद, अजय कुमार चौधरी, सहायक निदेशक, राजभाषा विभाग, भारत सरकार, गाजियाबाद एवं 72 सदस्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

संबंधित पोस्ट

नीति

भारत के पशुधन और डेयरी क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में ₹947 करोड़ की...

कृषि

देश में इस साल सोयाबीन उत्पादन में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के अनुसार, चालू खरीफ...