Connect with us

Hi, what are you looking for?

समाचार

धामी दूसरी बार मुख्यमंत्री, 8 मंत्रियों ने शपथ ली

धामी मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरे, पांच पुराने मंत्रियों को मौका, तीन पद खाली

पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने धामी के साथ आठ मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

धामी मंत्रिमंडल में चंदन राम दास, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा नए चेहरे हैं जबकि धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, रेखा आर्य को दोबारा मंत्री बनाया गया है। प्रेमचंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली तो रेखा आर्य पारंपरिक कुमाऊनी वेशभूषा में नजर आईं। उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं। इस तरह तीन मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश बची है।

उत्तराखंड में भाजपा को 47 विधायकों का प्रचंड बहुमत मिलने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी खुद अपना चुनाव हार गये थे। लेकिन भाजपा ने उन पर भरोसा जताकर लगातार दूसरी बार मुख्यमंंत्री बनाया है। इस तरह उत्तराखंड में सरकार और सीएम रिपीट न होने का मिथक टूट गया। हालांकि, धामी को छह महीने के भीतर उपचुनाव जीतना होगा।

धामी मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरे शामिल किए गये हैं लेकिन सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले उमेश शर्मा काऊ समेत कई अनुभवी विधायकों को मंत्री नहीं बनाया गया। छह बार के विधायक बिशन सिंह चुफाल भी मंत्री नहीं बने। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजेगी और उनकी सीट डीडीहाट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव लड़ेंगे। बशीधर भगत को संभवत: उनकी उम्र की वजह से मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया जबकि मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहे सकते हैं। मुख्यमंत्री पद की रेस में माने जा रहे विनोद चमोली इस बार भी मंत्री बनने से चूक गये। मंत्रिमंडल से जिन तीन मंत्रियों को ड्राप किया गय है वे तीनों कुमाऊं से हैं। जबकि 8 में से 5 मंत्री गढ़वाल से हैं।

801 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित पोस्ट

कृषि

देश में इस साल सोयाबीन उत्पादन में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के अनुसार, चालू खरीफ...

पर्यावरण

नए निष्कर्षों के अनुसार PM2.5 और विषाक्त गैसों के दीर्घकालिक संपर्क से मातृ तथा बाल स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं भारत में...

पर्यावरण

उत्तराखंड का सफर करना अब महंगा होगा। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि दिसंबर 2025 से अन्य राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करने...

समाचार

बिजनौर — जवाहर नवोदय विद्यालय, सैन्दवार (बिजनौर) में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन रविवार, 14 दिसंबर 2025 को किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या...